hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

लाइफस्टाइल

Valentine’s Day: शायराना अंदाज में लुटाएं अपने पार्टनर पर प्यार, दिन बन जाएगा और भी खास

प्यार का मौसम अपने चरम पर है और Valentine’s Day बस आने ही वाला है। हर साल 14 फरवरी को मनाया जाने वाला यह खास दिन प्रेमी जोड़ों के लिए बेहद खास होता है। लाल गुलाब, चॉकलेट, सरप्राइज गिफ्ट और रोमांटिक डिनर के बीच सबसे ज्यादा मायने रखती हैं दिल से निकली बातें।

अगर आप भी 2026 के इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराना चाहते हैं, तो दिन की शुरुआत एक प्यारे से मैसेज के साथ करें। यहां हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ रोमांटिक, शायरी और फनी वैलेंटाइन विशेस, जो आपके रिश्ते में और भी मिठास घोल देंगी।

रोमांटिक वैलेंटाइन विशेस

तेरी एक मुस्कान से मेरी दुनिया रोशन हो जाती है।

हैप्पी वैलेंटाइन डे मेरी जान, तू हमेशा मेरे साथ रहे – यही दुआ है।

तू मिला तो लगा जैसे जिंदगी में रंग भर गए हों।

हैप्पी वैलेंटाइन डे, मेरे प्यार! हर धड़कन में बस तेरा नाम है।

दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है तेरा साथ।

वादा है, हर खुशी और हर मुश्किल में तुम्हारे साथ रहूंगा।

तेरे बिना सब कुछ अधूरा सा लगता है।

तू मेरी जिंदगी का सबसे प्यारा हिस्सा है।

प्यार वो नहीं जो कहने से होता है,

प्यार वो है जो महसूस होता है।

आज मैं तुम्हें अपने एहसासों का इजहार करना चाहता हूं

शायरी स्टाइल वैलेंटाइन विशेस

तमन्ना है मेरे मन की,

हर पल साथ तुम्हारा हो…

जितनी भी सांसें चलें मेरी,

हर सांस पर नाम तुम्हारा हो।

हर बात ‘हद’ में अच्छी लगती है,

मगर तुम ‘बेहद’ अच्छी लगती हो।

जब ठिकाना ही तुम हो,

तो खुशियां दुनिया भर में कहां ढूंढें।

तेरे बिना अधूरी सी हर शाम,

तेरे साथ पूरी सी हर सुबह,

प्यार की ये कहानी तेरे नाम से शुरू,

तेरे नाम पर ही खत्म।

सुन ले मेरी ये धड़कन,

जो तेरे नाम से तेज हो जाती है,

तू मुस्कुरा दे अगर,

तो जिंदगी भी खिल उठती है।

फनी और क्यूट वैलेंटाइन विशेस

तेरे बिना मेरी जिंदगी बोरिंग है, जैसे बिना चाय के सुबह!

हैप्पी वैलेंटाइन डे, मेरी चाय वाली जान!

प्यार तो बहुत करता हूं,

लेकिन आज गिफ्ट मत मांगना… बजट थोड़ा टाइट है!

तू मेरी फेवरेट ‘डिस्ट्रैक्शन’ हो,

अब पढ़ाई छोड़ और मुझे रिप्लाई कर!

इस वैलेंटाइन डे, शब्दों के जरिए अपने दिल की बात कहें। यकीन मानिए, सच्चे जज़्बातों से लिखा गया एक मैसेज भी आपके रिश्ते को और मजबूत बना सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × two =

Check Also
Close