hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

‘Naagin 7’ में अब तक इच्छाधारी नागिन की जगह ‘इच्छाधारी ड्रैगन’ की एंट्री

टीवी इंडस्ट्री की ‘क्वीन’ कही जाने वाली Ekta Kapoor एक बार फिर अपने सुपरनैचुरल ड्रामा से सुर्खियों में हैं। उनका लोकप्रिय शो Naagin 7 इन दिनों चर्चा का केंद्र बना हुआ है। हालांकि इस बार शो में ऐसा ट्विस्ट आया है, जिसने दर्शकों को चौंका दिया है।

‘नागिन 7’ में अब तक इच्छाधारी नागिन की कहानी दिखाई जा रही थी, लेकिन मेकर्स ने कहानी में नया मोड़ लाते हुए ‘इच्छाधारी ड्रैगन’ की एंट्री करवा दी है। शो में Priyanka Chahar Choudhary नागिन अनंता का किरदार निभा रही हैं, जबकि Maniesh Paul भी अहम भूमिका में नजर आ रहे हैं।

कहानी के मुताबिक, पड़ोसी देश से आया इच्छाधारी ड्रैगन नागिन की ताकत और अस्तित्व के लिए चुनौती बनकर सामने आता है। हालांकि पहले ड्रैगन को नागिन द्वारा मारते हुए दिखाया गया था, लेकिन अब उसकी वापसी ने कहानी को और जटिल बना दिया है।

कनिका मान निभाएंगी ड्रैगन का रोल

शो के नए प्रोमो में खुलासा हुआ है कि इच्छाधारी ड्रैगन का किरदार Kanika Mann निभाने वाली हैं। प्रोमो में नागिन और ड्रैगन के बीच जबरदस्त टकराव की झलक दिखाई गई है, जिससे आने वाले एपिसोड्स में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल सकता है।

सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग

जहां एक तरफ शो के फैंस इस नए ट्विस्ट को लेकर उत्साहित हैं, वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ‘इच्छाधारी ड्रैगन’ के कॉन्सेप्ट को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि नागिन तक तो कहानी दिलचस्प थी, लेकिन ड्रैगन को भी इच्छाधारी बना देना उनकी समझ से परे है।

रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर शो की स्क्रिप्ट और वीएफएक्स को लेकर भी चर्चा हो रही है। इससे पहले शो में इस्तेमाल किए गए AI सीन्स पर भी दर्शकों ने नाराजगी जाहिर की थी। फिलहाल, विवादों और ट्रोलिंग के बीच ‘नागिन 7’ टीवी पर चर्चा में बना हुआ है और दर्शकों की जिज्ञासा लगातार बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =

Back to top button