धमाल 4 विदेशों में अच्छा प्रदर्शन करती नज़र आ रही है
अजय देवगन और अरशद वारसी जैसे कई कलाकारों से सजी हुई है यह फिल्म

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। दुनियाभर में शानदार कमाई के मामले में अजय देवगन की धमाल 4 अच्छा प्रदर्शन करती हुई नजर आ रही है। निर्देशक इंद्र कुमार की कल्ट कॉमेडी फिल्म फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त यानी धमाल 4 को हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। अजय देवगन और अरशद वारसी जैसे कई कलाकारों से सजी धमाल 4 ने कमर्शियल तौर पर देश और विदेश तक अपनी छाप छोड़ी है। जिसकी वजह से धमाल 4 बंपर कमाई करने में कामयाबी भी रही है। रिलीज के पांचवें दिन भी धमाल 4 ने ग्लोबली धमाकेदार कलेक्शन करके दिखाया है। आइए जानते हैं कि मंगलवार को इसका कारोबार कितना रहा है।

ओपनिंग वीकेंड तक धुआंधार कमाई करने वाली धमाल 4 की कमाई में फिलहाल किसी भी तरह का नुकसान नहीं हो रहा है। वर्किंग डेज में भी ये कॉमेडी फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट तक अपनी धाक जमाए हुए है। इस हफ्ते की शुरुआत से धमाल 4 ने दुनियाभर में डबल डिजिट में कमाई का सिलसिला जारी रखा है। जिसका अंदाजा आप धमाल 4 के पांचवें दिन के ग्लोबल बिजनेस को देखकर आसानी से लगा सकते हैं।





