hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंविदेश
Trending

अमेरिका के चर्चित अश्वेत नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का 84 वर्ष की उम्र निधन

अमेरिका के प्रमुख अश्वेत नेता और नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जेसी जैक्सन का मंगलवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके परिवार ने बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है। हालांकि मौत की वजह नहीं बताई गई है।

1968 में डॉ. मार्टिन लूथर किंग जूनियर की हत्या के बाद जैक्सन ने नागरिक अधिकार आंदोलन की मशाल संभाली। उन्होंने 1984 और 1988 में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव लड़ा, लेकिन वे चुनाव जीत नहीं सके।

जैक्सन का जन्म 8 अक्टूबर 1941 को साउथ कैरोलाइना के ग्रीनविल में जेसी लुइस बर्न्स के नाम से हुआ था। उनकी मां हेलेन बर्न्स उस समय 16 वर्ष की थीं। उनके जैविक पिता नोआ लुइस रॉबिन्सन थे, जो उनके पालन-पोषण में शामिल नहीं रहे। बाद में उनकी मां ने चार्ल्स जैक्सन से शादी की और कई साल बाद जेसी ने उनका उपनाम अपना लिया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + sixteen =

Check Also
Close