hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
धर्म

23 या 24 फरवरी कब से लग रहे हैं होलाष्टक? 8 दिनों तक बंद कर दें यह मांगलिक कार्य

रंगों के त्योहार होली से ठीक आठ दिन पहले का समय हिंदू धर्म में ‘होलाष्टक’ के रूप में जाना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन आठ दिनों को शुभ कार्यों के लिए वर्जित माना गया है।

साल 2026 में होलाष्टक की सटीक तिथि को लेकर यदि आपके मन में संशय है, तो जान लें कि इस वर्ष होलाष्टक की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है।

तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, होलाष्टक फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से प्रारंभ होकर पूर्णिमा (होलिका दहन) तक चलता है।

शुरुआत – 24 फरवरी 2026, मंगलवार।

समापन – 03 मार्च 2026 (होलिका दहन के साथ)।

होली (धुलेंडी) – 04 मार्च 2026।

क्यों माना जाता है इसे अशुभ?

होलाष्टक के पीछे पौराणिक और ज्योतिषीय दोनों कारण महत्वपूर्ण हैं-

पौराणिक कारण – माना जाता है कि हिरण्यकश्यप ने इन्हीं 8 दिनों में अपने पुत्र प्रहलाद को भगवान विष्णु की भक्ति करने पर कठोर यातनाएं दी थीं। प्रहलाद के कष्टों के कारण इन दिनों को शोक का प्रतीक मानकर शुभ कार्य नहीं किए जाते।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 + twenty =

Back to top button