hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेशविदेश

ईरान के भीषण हमलों के बीच PM मोदी ने की यूएई के राष्ट्रपति से फोन पर बात, भारत के पूर्ण समर्थन और एकजुटता का भरोसा दिलाया

खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) पर हुए ईरानी मिसाइल और ड्रोन हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की है। पीएम मोदी ने यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से टेलीफोन पर चर्चा कर भारत के पूर्ण समर्थन और एकजुटता का भरोसा दिलाया।

हमले पर भारत ने अपनाया कड़ा रुख

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत इस कठिन समय में अपने मित्र देश यूएई के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने हमलों में हुए जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया।

पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत इस क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति, सुरक्षा व स्थिरता बनाए रखने का पुरजोर समर्थन करता है। साथ ही, उन्होंने वहां रह रहे विशाल भारतीय समुदाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यूएई के राष्ट्रपति का आभार भी व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =

Back to top button