hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

IndiGo ने बदला शेड्यूल…प्रतिबंध लगाया UAE ने उड़ानों पर. Air India ने रद्द कीं कई फ्लाइट्स

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी पड़ने लगा है। क्षेत्र में बिगड़ते हालात के चलते कई देशों में उड़ानों के संचालन पर पाबंदियां लगाई गई हैं और फ्लाइट शेड्यूल में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में एयर इंडिया ने रविवार को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के लिए अपनी कई उड़ानें रद्द करने का फैसला लिया है।

इनको किया गया रद्द

रद्द की गई उड़ानों में दुबई, रास अल खैमाह और शारजाह के लिए जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। एयरलाइन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में बताया कि यूएई के एयरपोर्ट अधिकारियों के निर्देश के बाद उड़ानों की संख्या अस्थायी रूप से कम करनी पड़ी है।

एयर इंडिया के अनुसार, 15 मार्च 2026 को दिल्ली-दुबई रूट पर केवल एक रिटर्न फ्लाइट ही संचालित की जाएगी, जबकि निर्धारित पांच उड़ानों में से चार को रद्द कर दिया गया है। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस भी दिल्ली-दुबई मार्ग पर केवल एक वापसी उड़ान चलाएगी और बाकी पांच उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा अबू धाबी के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस की सभी पांच उड़ानें भी उस दिन रद्द रहेंगी।

इस चीज का दिया गया विकल्प

एयरलाइन ने बताया कि जिन यात्रियों की फ्लाइट रद्द हुई है, उन्हें बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के दूसरी तारीख पर टिकट रीशेड्यूल कराने या पूरा रिफंड लेने का विकल्प दिया गया है।

उधर, इंडिगो ने भी यात्रियों को जानकारी दी है कि दुबई के लिए उड़ान संचालन सीमित कर दिया गया है। एयरलाइन ने यात्रियों से अपील की है कि एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस जरूर जांच लें, क्योंकि बदलते हालात के कारण शेड्यूल में लगातार बदलाव हो रहा है।

तनाव का असर एविएशन सेक्टर पर भी

पश्चिम एशिया में जारी तनाव का असर एविएशन सेक्टर पर भी पड़ रहा है। हालात के चलते एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। इसी वजह से इंडिगो, एयर इंडिया और अकासा एयर जैसी कई एयरलाइंस ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर फ्यूल सरचार्ज भी लागू कर दिया है, ताकि बढ़ती परिचालन लागत की भरपाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − seven =

Back to top button