hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी,17 राज्यों में बारिश:केदारनाथ में -11 डिग्री पारा, जानें अगले 2 दिन के मौसम का हाल

देशभर के राज्यों में पिछले दो दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिर रहे हैं। IMD ने मंगलवार को पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के 16 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार, झारखंड, सिक्किम, बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा शामिल हैं।

उत्तरी राज्यों जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में मार्च में हो रही बर्फबारी से सर्दी फिर लौट आई है। बर्फबारी के कारण गुरेज-बांदीपोरा रोड, सिंथन-किश्तवाड़ रोड और मुगल रोड बंद हो गई है। वहीं जोजिला दर्रे पर बर्फ जमने से श्रीनगर-लेह हाईवे भी बंद कर दिया गया।

उत्तराखंड के चमोली में सोमवार रात भी बर्फबारी हुई। बद्रीनाथ धाम का मंदिर परिसर बर्फ की मोटी चादर से ढंक गया है। बर्फबारी के कारण केदारनाथ में तापमान -11°C तक गिर गया है। गंगोत्री-यमुनोत्री में बर्फबारी हो रही है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार रात बारिश हुई और ओले भी गिरे। बिजनौर में तेज आंधी की वजह से पेड़ उखड़ गए। सहारनपुर में आंधी की वजह से टीन शेड गिरने से पूर्व प्रधान समेत 2 लोगों की मौत हो गई।

हालांकि IMD ने आज मध्य भारत के लिए यानी दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और गुजरात में कोई चेतावनी नहीं दी है। यहां एक बार फिर तापमान बढ़ सकता है।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

18 मार्च- छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में कुछ जगहों पर गरज के साथ ओले गिरने की आशंका है। राजस्थान, आंध्र प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और उत्तराखंड में पर बिजली के साथ 40-50kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

19 मार्च- हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में गरज के साथ ओले गिर सकते हैं। उत्तराखंड में कुछ जगहों पर 50-60kmph की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =

Back to top button