hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंविदेश

नेपाल में लैंडिंग के दौरान हेलिकॉप्टर क्रैश,पायलेट सहित सभी सुरक्षित; काठमांडु से शव लेकर लौट रहा था

नेपाल में लैंडिंग के दौरान एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक एयर डायनेस्टी कंपनी का हेलिकॉप्टर खोटांग जिले में खेत में लैंडिंग करने की कोशिश कर रहा था।

कंपनी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 5 यात्री सवार थे। खोटांग जिले की मुख्य जिला अधिकारी रेखा कंडेल ने बताया कि 9N-ASQ रजिस्ट्रेशन वाला यह हेलिकॉप्टर सुबह करीब 11:51 बजे क्रैश हुआ। यह काठमांडू से लाया जा रहा था। इसमें एक शव भी ले जाया जा रहा था।

अधिकारी ने कहा कि अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है और बाकी जानकारी अभी आनी बाकी है। कंपनी ने बताया कि हेलिकॉप्टर में सवार एक यात्री घायल हुआ है, जबकि पायलट और बाकी यात्री सुरक्षित हैं। घायल को निकालने के लिए 9N-ANA रजिस्ट्रेशन वाला दूसरा हेलिकॉप्टर भेजा गया है।

शुरुआती जांच के अनुसार, तेज हवा या लैंडिंग के दौरान उठी धूल इस हादसे की वजह हो सकती है। कंपनी के अनुसार पायलट का नाम सबिन थापा है। फिलहाल इस मामले में और जानकारी का इंतजार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − 17 =

Back to top button