गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद प्रियंका गांधी रिहा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों के परिजन से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को गिरफ्तारी के 24 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है। उन्हें सोमवार सुबह सीतापुर में हिरासत में लेने के बाद मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था।

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हिंसा की घटना को लेकर मचे बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र से मुलाकात की है। बता दें मिश्र के बेटे आशीष पर लखीमपुर खीरी में किसानों को गाड़ी से कुचलने का आरोप है और विपक्ष मांग कर रहा है कि अजय मिश्र को मंत्री पद से हटाया जाना चाहिए।

दूसरी तरफ राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत मिल गई है। राहुल लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ बैठक में अधिकारियों ने नेताओं को लखीमपुर जाने की मंजूरी देने का फैसला लिया है। यूपी के गृह विभाग के मुताबिक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तीन अन्य लोगों को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत दे दी गई है।

वहीं, उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचलने के आरोपी आशीष मिश्र की जल्द गिरफ्तारी हो सकती है। किसान संगठन लगातार इसकी मांग कर रहे हैं और किसानों के दबाव के चलते सरकार एक्शन ले सकती है।

- Advertisement -

Latest news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा खितौला में हिरन नदी मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए...

गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा - आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित...

आम आदमी पार्टी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंडला। आम आदमी पार्टी मंडला के कार्यकर्ताओं ने रंगरेज घाट नर्मदा तट पर स्थित गांधी मैदान पहुंचकर महात्मा गांधी...

पार्वती नदी पर बन रहा है वैकल्पिक मार्ग कार्य चालू

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया नरसिंहगढ़ को जोड़ने वाले रोड पर पार्वती नदी का पुल जो की क्षतिग्रस्त...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here