केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की चेतावनी, त्योहारों-शादियों में बढ़ सकता है संक्रमण

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कोरोना महामारी की वीकली पॉजिटिविटी दर पिछले हफ्ते घटकर 1.68% पर आ गई। इससे पहले यह 5.86% थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार को आगाह किया कि महामारी की चुनौती अभी खत्म नहीं हुई है। अक्टूबर से दिसंबर तक यानी तीन महीने लोगों को अधिक सतर्क रहना होगा। त्योहारों और शादियों के दौरान कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि हम अभी यह ना समझें कि कोविड खत्म हो चुका है। हमारे सामने कोरोना की कई सारी चुनौतियां हैं और हमें उसपर काम करने की जरूरत है। हमें अभी भी कोविड से जुड़ी गाइडलाइन का पालन करते रहना होगा।

लव अग्रवाल ने बताया कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 22 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए। उन्होंने कहा कि आज भी देश में हर रोज औसतन 20 हजार के करीब मामले आ रहे हैं। पिछले हफ्ते 56% कोविड मामले केरल से दर्ज हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव ने कहा कि 5 राज्य ऐसे हैं जहां अभी भी 10 हजार से ज्यादा सक्रिय मामले बने हुए हैं। केरल में 1.22 लाख के करीब एक्टिव केस हैं। महाराष्ट्र में 36 हजार के करीब सक्रिय मामले हैं। तमिलनाडु, मिजोरम और कर्नाटक में भी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या अधिक है।

लव अग्रवाल ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश और असम में कुछ जिलों सहित 28 जिले ऐसे हैं, जिनमें पॉजिटिविटी दर 5% से 10% के बीच है। यह हाई इंफेक्शन रेट है। 34 जिले ऐसे हैं जहां 10% से अधिक की वीकली पॉजिटिविटी रेट है। लक्षद्वीप, चंडीगढ़, गोवा, हिमाचल प्रदेश, अंडमान-निकोबार और सिक्किम ने अपनी 100% आबादी को टीके की पहली खुराक लगा दी है।

- Advertisement -

Latest news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

पार्वती नदी पर बन रहा है वैकल्पिक मार्ग कार्य चालू

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया नरसिंहगढ़ को जोड़ने वाले रोड पर पार्वती नदी का पुल जो की क्षतिग्रस्त...

गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा - आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित...

आम आदमी पार्टी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंडला। आम आदमी पार्टी मंडला के कार्यकर्ताओं ने रंगरेज घाट नर्मदा तट पर स्थित गांधी मैदान पहुंचकर महात्मा गांधी...

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here