hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश

कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत दोस्तों के साथ गया था बामनिया कुंड घूमने

महू तहसील के बड़गोंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बामनिया कुंड में शुक्रवार को एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान रोमिल वैष्णव (अनुज) पुत्र घनश्याम दास वैष्णव (18) निवासी घाटाबिल्लौद, जिला धार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रोमिल अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बामनिया कुंड आया था। इसी दौरान वह कुंड के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर स्थानीय लोगों और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक के शव को बाहर निकाला गया।


इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए महू के मध्य भारत अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसा नहाने के दौरान गहराई का अंदाजा नहीं लग पाने के कारण होना बताया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 2 =

Check Also
Close