hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
बिज़नेस
Trending

चांदी ₹1,500 उछलकर ₹1.87 लाख किलो के ऑलटाइम हाई पर: सोना भी हुआ तेज

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चांदी आज यानी 11 दिसंबर को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,86,988 रुपए किलोग्राम हो गई है। इससे पहले कल ये 1,85,488 रुपए पर थी। इस साल इसकी कीमत 1,00,971 रुपए (117%) बढ़ चुकी है।

वहीं सोना 747 रुपए बढ़कर 1,28,535 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले ये 1,27,788 रुपए पर था। सोने ने 17 अक्टूबर को 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

अलग-अलग शहरों में रेट्स अलग क्यों होते हैं? IBJA की सोने की कीमतों में 3% GST, मेकिंग चार्ज और ज्वेलर्स मार्जिन शामिल नहीं होता इसलिए अलग-अलग शहरों के रेट्स अलग-अलग होते हैं। पंजाब नेशनल बैंक समेत कई बैंक गोल्ड लोन रेट तय करने के लिए इन कीमतों का इस्तेमाल करते हैं।

चांदी में तेजी के 3 प्रमुख कारण

• सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के कोस्मास मरिनाकिस ने कहा कि चांदी अब सिर्फ निवेश का साधन नहीं रह गया है, बल्कि एक जरूरी भौतिक संसाधन भी है। मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को इसकी ज्यादा जरूरत है। इसलिए मांग बढ़ रही है। इससे कीमतों में लगातार तेजी है।

• चांदी के दाम में उछाल की एक और बड़ी वजह है अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की ट्रेड नीतियों के तहत चांदी पर टैरिफ लगने का डर। इस डर से अमेरिकी कंपनियां चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं, जिससे दुनिया के बाकी हिस्सों में कमी हो गई है।

• दुनियाभर के मैन्युफैक्चरर अपनी प्रोडक्शन बाधित न हो, इसलिए सप्लाई पक्की करने की होड़ में हैं। यही वजह है कि ग्लोबल मार्केट में कीमतें ऊपर चढ़ रही हैं। आगामी महीनों में चांदी की ऊंची कीमत बनी रहेंगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + 4 =

Back to top button