hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंदेश
Trending

महाराष्ट्र- ठाणे में सीमेंट मिक्सर ट्रक वैन से टकराया; हादसे में 11 की मौत:मृतकों में 3 महिलाएं, 2 की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक यह हादसा सुबह करीब 10:45 बजे मुर्बाड के गोविली गांव स्थित रैता ब्रिज पर हुआ। पुलिस ने बताया कि कल्याण से मुर्बाड जा रही एक वैन की सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मुर्बाड के तहसीलदार अभिजीत देशमुख ने बताया कि घायलों को उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मरने वालों में आठ पुरुष और तीन महिलाएं हैं। अब तक 6 मृतकों की पहचान हो चुकी है, जबकि बाकी की पहचान जारी है। हादसे के बाद कुछ घंटों तक कल्याण से अहिल्यानगर रोड पर लंबा जाम लग गया था।

कल्याण से मुरबाड के बीच चलती थी वैन हादसे का शिकार हुई कार रोजाना कल्याण से मुरबाड के यात्रियों को लाती-ले जाती थी। आज सुबह भी पैसेंजर्स को लेकर कार मुरबाड की ओर जा रही थी। कार में ड्राइवर समेत 12-13 लोग सवार थे। इसी दौरान रैता ब्रिज पर सामने से आ रहे सीमेंट मिक्सर से कार की टक्कर हो गई। राहगीरों ने बताया कि दोनों ही गाड़ियां स्पीड में थीं।

टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार किसी को भी बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इनमें से 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दो ने अस्पताल जाने से पहले ही दम तोड़ दिया। घायलों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

Check Also
Close