hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंदेश
Trending

बिहार में पहली बार बीजेपी का सीएम; 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

बिहार में आज के दिन इतिहास रचा गया है। पहली बार बिहार में बीजेपी के नेता के सिर मुख्यमंत्री का ताज सजा है। सम्राट चौधरी ने पटना स्थित लोकभवन में बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। मुख्यमंत्री के अलावा जदयू के विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

इन तीनों के शपथग्रहण के बाद राज्य मंत्रिमंडल में मंत्रियों के 33 पद रिक्त रहेंगे। बंगाल चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार के आसार हैं। इससे पहले विधानमंडल के सेंट्रल हॉल में मंगलवार शाम साढ़े चार बजे एनडीए विधानमंडल दल की बैठक हुई। नीतीश कुमार, शिवराज सिंह चौहान समेत एनडीए के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में सम्राट को नेता चुना गया। इसके बाद नीतीश कुमार ने सम्राट को माला पहनायी। वहीं, सम्राट ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नीतीश कुमार ने वहां मौजूद सभी नेताओं से ताली भी बजवायी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 2 =

Check Also
Close