hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश

छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे 930 पर मालवाहक पलटा, दो की मौत, 4 की हालत गंभीर

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में नेशनल हाईवे 930 पर मोहला-मानपुर क्षेत्र में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बीटेझर और पैंदुर गांव के बीच एक मालवाहक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे उसमें सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य यात्री घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार वाहन (सीजी-08 एयू -5673) में कुल 13 लोग सवार थे, जो राजनांदगांव में आयोजित उर्स से लौट रहे थे। इसी दौरान चालक को झपकी आने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क से नीचे उतरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

मामला खड़गांव थाना क्षेत्र का है

हादसे में घायल सभी लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहला पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार चार घायलों की स्थिति गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव रेफर किया गया है। यह मामला खड़गांव थाना क्षेत्र का है।

बुधवार रात भी राष्ट्रीय राजमार्ग 930 पर हुआ था सड़क हादसा

बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 930 एक बार फिर खून से लाल हो गया। बुधवार की बीती रात लगभग 9 बजे जमहिटोला प्लाजा और ग्राम गुजरा के बीच हुए भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक (CG 15 DE 5031) ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

चालक ने दल्लीराजहरा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। वही बताया गया है कि ट्रक चालक ने दल्लीराजहरा थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × five =

Back to top button