
राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | राजस्थान लोक सेवा आयोग साल 2026 में जनवरी से सितंबर के बीच कुल 12,294 पदों के लिए भर्ती परीक्षाएं आयोजित करेगा। इन परीक्षाओं में लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। बता दें कि इतने बड़े स्तर पर भर्तियों से प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही लंबे समय से भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। इसी क्रम में वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर की अंतिम परीक्षा फिलहाल चल रही है। आरपीएससी ने बीते वर्ष दिसंबर में 162 परीक्षाओं का विस्तृत भर्ती कैलेंडर जारी किया था, जिसके अनुसार जनवरी से नवंबर तक 161 परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी हैं। आयोग का दावा है कि अधिकांश परीक्षाएं तय समय पर कराई गई हैं
10 विभागों के लिए होंगी भर्ती परीक्षाएं
• कुल 12,294 पद शामिल
• 25 विभागों से संबंधित भर्ती परीक्षाएं आयोजित होंगी
• प्रदेशभर में करीब 800 परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे





