hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

Thalapathy Vijay की पार्टी TVK सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी, ऐसे DMK और AIDMK को दी पटखनी

Tamil Nadu विधानसभा चुनाव 2026 के रुझानों में Thalapathy Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरी है। हालांकि, पार्टी अभी बहुमत के आंकड़े से थोड़ी दूरी पर है, लेकिन 100 से अधिक सीटों पर बढ़त यह साफ संकेत दे रही है कि राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव तय है। एक्टर से नेता बने विजय को जनता का जबरदस्त समर्थन मिला है, जिससे वे तमिलनाडु के नायक के रूप में उभरते नजर आ रहे हैं।

11 वादों ने बदली सियासी तस्वीर

TVK की सफलता के पीछे उसके चुनावी वादों की बड़ी भूमिका मानी जा रही है। पार्टी ने महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये सहायता, बुजुर्गों-विधवाओं को 3,000 रुपये पेंशन, 200 यूनिट मुफ्त बिजली और हर साल 6 मुफ्त LPG सिलिंडर देने जैसे वादे किए। इसके अलावा किसानों के कर्ज माफ करने, महिला स्वयं सहायता समूहों को ब्याज मुक्त ऋण और युवाओं को भत्ता देने जैसे कदमों ने मतदाताओं को आकर्षित किया।

महिलाओं और युवाओं पर खास फोकस

विजय के घोषणापत्र में महिलाओं और युवाओं को केंद्र में रखा गया। गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए सोना और साड़ी देने का वादा, साथ ही ग्रेजुएट और डिप्लोमा धारकों को मासिक भत्ता देने की योजना ने बड़े वर्ग को प्रभावित किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − eight =

Back to top button