स्टूडेंट्स का इंतजार हुआ खत्म!इस साल रद्द हुई NEET परीक्षा 21 जून को होगी; अगले साल से ऑनलाइन

अगले सत्र से NEET-UG परीक्षा ऑनलाइन होगी। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शुक्रवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने माना कि 3 मई को हुई NEET-UG-2026 की परीक्षा के पेपर लीक हुए थे।
उन्होंने कहा, ‘हम नहीं चाहते थे कि कोई गलत कैंडिडेट सिलेक्ट हो जाए। इसलिए हमने बड़ी जिम्मेदारी से परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया। अब यह परीक्षा रविवार 21 जून को होगी।’
3 मई को यह एग्जाम देश के 551 और विदेशों के 14 शहरों में हुई था। इसके लिए 5400 से ज्यादा एग्जाम सेंटर्स बनाए गए थे। इसमें 22.79 लाख स्टूडेंट्स बैठे थे।
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, ‘एग्जाम कैंसिल करने का कदम NTA ने ही उठाया है। 7 मई को पता चला कि गड़बड़ हुई है। एनटीए ने सरकार को बताया। फिर 12 मई को रीएग्जाम का फैसला लिया गया। हर चीज के लिए NTA ही जिम्मेदार होगा।’
• एडमिट कार्ड 14 जून से मिलने शुरू हो जाएंगे।
• एग्जाम में छात्रों को 15 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा।
• छात्रों को रीएग्जाम में अपनी पसंद का सेंटर चुनने के लिए 7 दिन का समय मिलेगा।
• CBI ने इस मामले में अब तक 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 5 यानी राजस्थान से पकड़े गए मांगी लाल बिंवाल, जमवारामगढ़ के भाई दिनेश बिंवाल, बेटा विकास बिंवाल, हरियाणा के गुरुग्राम के रहने वाले यश यादव और नासिक से शुभम खैरनार को दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया।
कोर्ट ने पांचों आरोपियों को 7 दिन की कस्टडी में भेज दिया है। सीबीआई ने इनके अलावा, पुणे से ब्यूटीशियन मनीषा वाघमारे, नासिक से धनंजय लोखंडे को गिरफ्तार किया था।
पिछले 2 दिनों में क्या-क्या हुआ 12 मई:
• National Testing Agency (NTA) NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द कर दी।
• CBI को जांच सौंपी गई। CBI ने FIR दर्ज की।
• NTA परीक्षा दोबारा कराई जाएगी।
13 मई:
• CBI ने राजस्थान और बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी और पूछताछ की।
• जांच में सामने आया कि कथित तौर पर पेपर राजस्थान के सीकर तक पहुंचाया गया था।
• जांच एजेंसी ने कोचिंग सेंटर संचालकों, स्टाफ और छात्रों से पूछताछ की। 5 लोगों को गिरफ्तार किया।
• फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की। इसमें सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में दोबारा परीक्षा कराने की मांग की गई है। कहा- NTA पर भरोसा नहीं।





