hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश

त्रिवेंदम-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के एसी कोच में लगी आग:गार्ड ने लोको पायलट को सूचना दी, हादसा सुबह करीब 5.15 बजे हुआ

कोटा मंडल में त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस (12431) के एसी कोच में आग लग गई। हादसा रविवार सुबह करीब 5.15 बजे कोटा मंडल के लूणीरीछा-विक्रमगढ़ आलोट (मध्य प्रदेश) स्टेशन के बीच हुआ।

आग ट्रेन के कोच नंबर B-1 में लगी थी। हादसे की जानकारी के बाद कोटा जंक्शन पर हूटर बजने लगे। राहत और बचाव टीम मौके के लिए रवाना हुई।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि कोच में 68 यात्री सवार थे। फिलहाल कोई जनहानि की सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना गार्ड ने सबसे पहले लोको पायलट को दी थी।

इसके बाद ट्रेन को रुकवाया गया और पैसेंजर्स को बाहर निकाला। करीब 15 मिनट में पूरा कोच खाली कराया गया। कुछ मिनटों में ही आग पूरे कोच में फैल गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

कोटा पहुंचने से पहले हादसा

त्रिवेंद्रम राजधानी रविवार सुबह करीब 3.45 बजे मध्य प्रदेश के रतलाम जंक्शन से रवाना हुई थी। इसका अगला स्टॉप सुबह 8.45 बजे कोटा जंक्शन था। राजस्थान में एंट्री से पहले विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के पास इसके कोच में आग लग गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − fourteen =

Back to top button