hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

6 मंजिला होटल में लगी भीषण आग, 21 की मौत:मरने वालों में कई विदेशी, अब तक 40 लोगों को बचाया

दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह फ्लरिश स्टे नाम के होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीकी देशों के नागरिक शामिल हैं। हालांकि इनकी सटीक संख्या की जानकारी नहीं मिली है।

दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीयों लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने होटल के कमरों तक पहुंच गई।

घटना के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे।

अब तक 40 लोगों को बचाया जा चुका है। कई लोगों की हालत गंभीर है। वहीं, बेसमेंट से भी 6 से ज्यादा लोगों को निकाला गया।

दिल्ली के इस होटल में आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है।

रेस्टोरेंट के ऊपर होटल था, आग 6 मंजिल तक पहुंची

शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग 6 मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टोरेंट में लगी। कुछ देर बाद होटल में ऊपर की तरफ फेल गई। यह होटल दिल्ली के प्रेस एन्क्लेव रोड पर है। यहीं पर मैक्स हॉस्पिटल और AIIMS भी है। बताया जा रहा है कि इन अस्पतालों में इलाज कराने आने वालों के परिजन भी इस होटल में रुका करते थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − 1 =

Back to top button