hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंविदेश
Trending

इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान प्राइवेट जेट क्रैश, पायलट और को-पायलट की मौत

डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश के दौरान विमान रनवे पर उछला और देखते ही देखते आग के बड़े गोले में बदल गया। हादसे में पायलट और को-पायलट की मौत हो गई।

डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट के मुताबिक, गल्फस्ट्रीम G200 जेट ला रोमाना से अमेरिका के टेक्सास स्थित ऑस्टिन जा रहा था। उड़ान के दौरान विमान में गंभीर तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने इमरजेंसी घोषित की और एयरपोर्ट लौटने का फैसला किया।

अधिकारियों के अनुसार, विमान एयरपोर्ट से करीब 16 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था, जब उसने इमरजेंसी की सूचना दी।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विमान को रनवे पर पीछे के पहियों के सहारे घिसटते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद विमान जोर से उछलता है और कुछ ही सेकेंड में आग के विशाल गोले में बदल जाता है। हादसे के बाद आसमान में धुएं का बड़ा गुबार उठता दिखाई दिया।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने बताया कि विमान में कोई यात्री सवार नहीं था। फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती जानकारी में तकनीकी खराबी को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 3 =

Check Also
Close