hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्यप्रदेश

सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है- पटवारी

राष्ट्रपति से भेंट का समय नहीं मिला तो मार्च निकालेगी कांग्रेस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस लोकतंत्र को बचाने का अभियान चला रही है। भाजपा देश की संवैधानिक संस्थाओं को नख-दंत विहीन करने में लगी है। राज्यसभा चुनाव में जो खेल हुआ, उसमें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की जाएगी। इसके लिए उनसे समय मांगा गया है। वहीं, शुक्रवार को दिल्ली में मीडिया के माध्यम से देशभर के सामने सीट चोरी का षडयंत्र लाया जाएगा। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि विधायकों को राष्ट्रपति से भेंट का समय नहीं मिला तो मार्च निकाला जाएगा और फिर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, युवाओं के भविष्य से जुड़े पेपर लीक जैसे मामलों और किसानों की समस्याओं पर सरकार जवाबदेही से बचने का प्रयास कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 3 =

Back to top button