
15 साल के वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज में एक बार फिर फेल रहे। वे श्रीलंका-ए के खिलाफ दांबुला में महज 21 रन ही बना सके।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी वनडे ट्राई सीरीज में एक बार फिर फेल रहे। वे श्रीलंका-ए के खिलाफ दांबुला में महज 21 रन ही बना सके।
वैभव के अलावा, अनुकूल रॉय 8 रन, निशांत सिंधु 6 रन, आयुष बडोनी 15 रन और प्रभसिमरन सिंह 11 रन बनाकर आउट हुए। जबकि ऋतुराज गायकवाड ने 37 रन और तिलक वर्मा ने 23 रन बनाए।
फिलहाल, पहले बैटिंग कर रही भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 9 विकेट पर 259 रन बना लिए हैं। सूर्यांश शेडगे क्रीज पर हैं। विपराज निगम 51 रन बनाकर आउट हुए।
वैभव ट्राई सीरीज में फिफ्टी नहीं लगा सके
वैभव इस ट्राई सीरीज में एक भी फिफ्टी नहीं लगा सके हैं। उन्होंने श्रीलंका-ए के खिलाफ पिछले मैच में 14 और अफगानिस्तान के खिलाफ 22 गेंद पर 44 रन बनाए थे।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विपराज निगम और यश ठाकुर।
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला ( विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलाम्बेग, सदीरा समरविक्रमा (विकेटकीपर), अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहन, विजयकांत वियास्कंथ, कुगदास मथुलन, चमिका करुणारत्ने और मोहम्मद शिराज।





