hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जबलपुरमध्यप्रदेश

सैकड़ों शिक्षक वेतनवृद्धि से हो सकते हैं वंचित

परिवीक्षा अवधि पूरी, फिर भी आदेश लंबित

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि,जबलपुर। प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में तीन वर्ष पूर्व नियुक्त हुए सैकड़ों शिक्षक विभागीय उदासीनता के कारण परेशान हैं। परिवीक्षा अवधि (प्रोबेशन) पूर्ण होने के बावजूद उन्हें अब तक परिवीक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किए गए हैं। इसका सीधा असर उनकी वार्षिक वेतनवृद्धि, महंगाई भत्ता एरियर तथा अन्य वित्तीय लाभों पर पड़ने की आशंका है। जबलपुर सहित प्रदेश के कई जिलों के शिक्षक इस समस्या से जूझ रहे हैं। जुलाई माह में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा वार्षिक वेतनवृद्धि लागू की जाती है, लेकिन इसके लिए परिवीक्षा अवधि पूर्णता प्रमाण पत्र आवश्यक दस्तावेज माना जाता है। बड़ी संख्या में शिक्षकों के पास यह प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है, जिससे वे आगामी वेतनवृद्धि के लाभ से वंचित हो सकते हैं।

शिक्षकों का कहना है कि जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और संभागीय कार्यालय में जानकारी लेने पर उन्हें बताया जाता है कि प्रमाण पत्र ऑनलाइन जारी किए जा रहे हैं विशेष रूप से उच्च माध्यमिक शिक्षकों के लिए यह प्रमाण पत्र 3.0 पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाना है, लेकिन पोर्टल पर लागिन करने पर अधिकांश शिक्षकों को कोई जानकारी प्रदर्शित नहीं हो रही है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − ten =

Back to top button