hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ग्वालियरमध्यप्रदेश

खाना बनाते समय सिलेंडर फटा, जोरदार धमाके से दहशत

दीवार गिरने से चार वर्षीय बच्ची की मौत हुई

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, शिवपुरी। शिवपुरी जिले के खनियाधाना में बुधवार को खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस सिलेंडर फट गया। सिलिंडर ब्लास्ट के जोरदार धमाके से पूरा इलाका कांप गया। हादसे में मासूम बच्ची की मौत हो गई है। चार लोग घायल है। घायलों को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रिफर किया गया है, जिनकी हालत चिंताजनक बनाई गई। धमाके के कारण मकान की दीवार भरभराकर ढह गई, मलबे में दबने से 4 साल की मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।

सिलिंडर फटते का हादसा प्रजापति समाज के आशियाने में हुआ है। भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। दमकलकर्मियों ने भारी मशक्कत के बाद आग की लपटों पर काबू पाया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 3 =

Back to top button