पाकिस्तान में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार, मुर्दाघर में शव रखने के लिए नहीं बची जगह

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पाकिस्तान में भीषण गर्मी से बीते 6 दिन में 568 लोगों की मौत हो गई है। BBC न्यूज ने यह जानकारी दी है। मरने वालों में से 141 लोगों ने मंगलवार (25 जून) को जान गंवाई। पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर कराची में 24 जून को पारा 41 डिग्री सेल्सियस था।

रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 3 दिन में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि, हवा में ज्यादा नमी की वजह से उमस बढ़ती जा रही है। इसकी वजह से 40 डिग्री तापमान भी 49 डिग्री जैसा महसूस हो रहा है। पिछले 4 दिन में कराची के सिविल अस्पताल में हीटस्ट्रोक की वजह से 267 लोग भर्ती हुए हैं।

पाकिस्तान के एक NGO ईधी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल ने कहा कि कराची में उनके 4 मुर्दाघर चल रहे हैं, लेकिन हालात ये हैं कि मुर्दाघरों में शवों को रखने के लिए जगह नहीं बची है। यहां हर दिन 30-35 शव पहुंच रहे हैं। डॉन न्यूज के मुताबिक, इमरजेंसी सेवाओं के कर्मचारियों को कराची की सड़कों पर अब तक 30 लोगों के शव मिले हैं।

मरने वालों में ज्यादातर लोग 50 से ज्यादा की उम्र वाले हैं। हीटवेव से बीमार होकर जो लोग अस्पताल पहुंच रहे हैं, उन्हें ज्यादातर उल्टी, डायरिया और तेज बुखार की शिकायत रही है। जिनकी मौत हुई है, उनमें सबसे ज्यादा वे लोग शामिल हैं, जो काम के सिलसिले में पूरे दिन बाहर रहते हैं।

प्रशासन ने लोगों को ज्यादा पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। पिछले महीने कराची का तापमान 52 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया था। ये इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन था। अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की एक टीम ने कहा है कि पिछले महीने में पूरे एशिया में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसकी सबसे बड़ी वजह जलवायु परिवर्तन है।

पाकिस्तान के मौसम विभाग के अध्यक्ष सरदार सरफराज ने बताया कि कराची में पिछले 2 दिन से जारी हीटवेव से आज कुछ हद तक छुटकारा मिल सकता है। शहर में तेज बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे तापमान 40 से गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है।

इससे पहले पिछले महीने पाकिस्तान के मोहनजोदाड़ो में पारा 52 डिग्री के पार गया था। यह पाकिस्तान के इतिहास में अब तक का तीसरा सबसे गर्म दिन था। गर्मी को देखते हुए दुकानें बंद कर दी गई थीं।

वहीं कराची में भीषण गर्मी के बीच 20 घंटे तक बिजली नहीं आ रही थी। इसका विरोध करते हुए लोग सड़कों पर उतर आए थे। इससे पहले पाकिस्तान में साल 2017 में सबसे ज्यादा 54 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया जा चुका है।

- Advertisement -

Latest news

रतलाम जिले के आलोट में रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक महिला नीचे गिरी, उसे बचाने के लिए उसका बेटा ट्रेन...

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि रतलाम/आलोट। दिल्ली रेल मार्ग पर रतलाम जिले के आलोट में स्थित रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से उतरते समय एक...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

राजस्थान और एमपी में बारिश रुकी, हिमाचल में बर्फबारी, पश्चिम बंगाल मे बाढ़ से बिगड़े हालात

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ मौसम विभाग ने आज देश के किसी भी राज्य में तेज बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। राजस्थान...

जम्मू-कश्मीर में दो जगह मुठभेड़, किश्तवाड़ में 2 जवान शहीद, बारामूला में तीन आतंकी ढेर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ जम्मू-कश्मीर में PM मोदी की शनिवार को रैली से पहले सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दो जगहों पर मुठभेड़...

महंगा हो रहा है सोना-चांदी, जानें आज कहां पहुंचा गोल्ड-सिल्वर का रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 16 सितंबर को बढ़त रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार,...

बांग्लादेश को 17 अरब रुपये की मदद देगा अमेरिका, US डेलिगेशन से मिले मोहम्मद यूनुस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अमेरिका ने बांग्लादेश को 1700 करोड़ रुपए की मदद देने का ऐलान किया है। इस मदद के...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here