hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, पीडब्ल्यूडी एसडीओ की मौत

बैतूल से धार जाते समय कन्नौद के ननासा ओवरब्रिज पर हुआ हादसा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, देवास। इंदौर-बैतूल हाईवे पर कन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम ननासा ओवरब्रिज पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बैतूल जिले के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एसडीओ दरियाव सिंह परमार की मौत हो गई। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। कन्नौद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दरियाव सिंह परमार मूल रूप से धार जिले के अमझेरा क्षेत्र के निवासी थे। वे किसी पारिवारिक कार्य से बैतूल से धार की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान ननासा ओवरब्रिज पर उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के कारणों का अभी स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, जिसके बाद उसका टायर भी फट गया। हादसे में परमार के सिर और सीने में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। कन्नौद थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना के कारणों की स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी। हादसे की सूचना स्वजन को दे दी गई है। जानकारी यह भी सामने आई है कि दरियाव सिंह परमार करीब पांच-छह वर्ष पहले देवास जिले में भी पदस्थ रह चुके थे। घटना की सूचना मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और सड़क निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार कन्नौद अस्पताल पहुंचे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + one =

Back to top button