hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

एक महिला जेल कर्मचारी की 16 वर्षीय पुत्री ने अज्ञात कारणों से लगाई फांसी 

पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रतलाम/जावद। जावद उपजेल परिसर स्थित शासकीय आवास (क्वार्टर) में एक महिला जेल कर्मचारी की 16 वर्षीय पुत्री ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से उपजेल परिसर और क्षेत्र में शोक का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कृति, पिता मुरार, उम्र 16 वर्ष, अपनी माता के साथ जावद उपजेल परिसर स्थित शासकीय आवास में रहती थी। घटना के समय उसकी माता उपजेल में कार्यालयीन कार्य में व्यस्त थीं। इसी दौरान घर से उनकी बालिका उपजेल पहुंची और उन्हें सूचना दी कि कृति कमरे में फंदे पर लटकी हुई है तथा कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रही है।

शाम 6.30 बजे के लगभग सूचना मिलते ही महिला कर्मचारी तत्काल अपने आवास पहुंचीं और परिजनों व अन्य कर्मचारियों की सहायता से किशोरी को नीचे उतारकर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × five =

Back to top button