hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

बैतूल में महिला से अभद्रता के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने 48 घंटे में मामला सुलझाया

मृतक का शव 17 जून को पुराने हाईवे किनारे मिला था, शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि,बैतूल। बैतूलबाजार पुलिस ने पुराने हाईवे किनारे मिले युवक के शव के मामले का महज 48 घंटे में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार मृतक द्वारा एक महिला से अभद्र व्यवहार किए जाने के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लकड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपुसे एवं एसडीओपी सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना बैतूल बाजार पुलिस ने इस अंधे हत्याकांड का खुलासा किया। थाना प्रभारी निरीक्षक अंजना धुर्वे के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार पतारसी के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच के दौरान पुलिस ने संदेहियों से पूछताछ की। पूछताछ में सहदेव धुर्वे, अभिनाश वाडिवा और सुनील वाडिवा ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। आरोपियों ने बताया कि मृतक सुनील शराब के नशे में उनके घर के पास पहुंचा था और सहदेव धुर्वे की पत्नी दीपिका धुर्वे से अभद्रता करते हुए आपत्तिजनक बातें करने लगा। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और तीनों ने हाथ-मुक्कों तथा लकड़ी से उसकी पिटाई कर दी। मारपीट में आई गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपियों के मेमोरेंडम कथनों के आधार पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी बरामद कर ली। गिरफ्तार आरोपितों में सहदेव धुर्वे अभिनाश वाडिवा और सुनील वाडिवा, सभी निवासी ग्राम झीटापाटी शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + thirteen =

Back to top button