hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

एक 28 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर ले ली जान

करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। शहर के एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित स्मृति नगर में सोमवार रात एक 28 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर में मौजूद थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पुलिस पारिवारिक और दांपत्य विवाद सहित विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान उर्वशी राजपूत (28), पत्नी सुधांशु राजपूत, निवासी स्मृति नगर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार रात उर्वशी अपने कमरे में गई थीं। कुछ समय बाद परिजनों ने उन्हें फंदे पर लटका हुआ देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना उनके पति को दी गई।

जानकारी मिलते ही पति सुधांशु अपने एक मित्र की कार से उर्वशी को लेकर पहले एक निजी अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक जांच के बाद उन्हें एमवाय अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के समय उर्वशी के सास-ससुर घर के निचले हिस्से में मौजूद थे, जबकि उनका देवर घर से बाहर गया हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उर्वशी और सुधांशु ने करीब दो वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। दोनों पहले एक ही दुकान पर कार्यरत थे। बाद में सुधांशु ने प्रॉपर्टी कारोबार शुरू कर दिया था। विवाह के बाद दंपती स्मृति नगर में रह रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 3 =

Back to top button