hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जबलपुरमध्यप्रदेश

पानी पूरी खाने के बाद गर्भवती महिला सहित सात लोग हुए बीमार 

उपचार के बाद सभी मरीजों की हालत में सुधार, अस्पताल से छुट्टी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, राजगढ़। जिले के समीपस्थ ग्राम पनवाड़ी में पानी पूरी खाने के बाद एक गर्भवती महिला सहित सात लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। सभी को देर रात उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर तत्काल पचोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम को गांव निवासी पवन अपने एक मित्र के साथ बोडा गए थे। लौटते समय वे पानी पूरी लेकर आए। गांव पहुंचने के बाद परिवार के कई सदस्यों और बच्चों ने इसका सेवन किया। रात करीब दो बजे सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत शुरू हो गई।

अस्पताल में डॉ. पी.एस. परमार और उनकी टीम ने मरीजों का उपचार किया। आवश्यक दवाइयां और चिकित्सा सहायता देने के बाद सभी की स्थिति में सुधार हुआ। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सभी मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। प्राथमिक तौर पर मामला फूड पॉइजनिंग का माना जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रहा है

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 1 =

Back to top button