hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जयपुरराजस्थान

रिश्वत की रकम गिनते कैमरे में कैद हुए नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त

गुमान सिंह सैनी पर राजस्थान सरकार ने लिया बड़ा एक्शन 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि जयपुर। रिश्वत की रकम गिनते कैमरे में कैद हुए धौलपुर नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त एवं अधिशाषी अभियंता गुमान सिंह सैनी पर गाज गिरी है। राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने धौलपुर के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय जयपुर रहेगा। बता दें कि मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक कथित वीडियो में नगर परिषद के कार्यवाहक आयुक्त गुमान सिंह सैनी एक व्यक्ति कमीशन की बात करते हुए और फिर नकदी लेकर गिनते दिखाई दिया। वायरल वीडियो में कमीशन बतौर के करीब 32 हजार रुपए लेने के आरोप हैं। प्रकरण सामने आने पर जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी ने कार्रवाई करते हुए नगर परिषद का अतिरिक्त चार्ज मनियां अधिशासी अधिकारी विष्णु परमार को दिया है और उक्त प्रकरण के जांच के आदेश दिए हैं।

वीडियो वायरल होने के बाद राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने आदेश जारी कर नगर परिषद धौलपुर के कार्यवाहक आयुक्त अधिशासी अभियंता गुमान सिंह सैनी को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। विभाग ने राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 13(1) के तहत अनुशासनिक कार्रवाई के चलते यह निलंबन किया। निलंबन काल में उनका मुख्यालय निदेशालय स्थानीय निकाय विभाग जयपुर रहेगा।

एसीबी टीम ने गत 11 सितम्बर 2025 को नगर परिषद के पांच कार्मिकों को 3.10 लाख रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। इसमें एक महिला इंजीनियर भी शामिल थी। एसीबी ने उक्त प्रकरण में पूछताछ के बाद तत्कालीन आयुक्त अशोक शर्मा को छोड़ दिया था। एसीबी की कार्रवाई के बाद से परिषद में स्थाई आयुक्त की नियुक्ति नहीं हो पाई। पद रिक्त होने पर बाद में चार्ज पूर्व धौलपुर एसडीएम कर्मवीर सिंह पर था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + one =

Back to top button