hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जोधपुरराजस्थान

एक जर्जर सड़क की ब्रश से पुताई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

जानिए इस अजीबोगरीब मरम्मत कार्य पर PWD अधिकारियों का क्या कहा 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान | राजस्थान के धौलपुर जिले के सैपऊ उपखंड क्षेत्र से ग्रामीण सड़कों के निर्माण और उनकी मरम्मत की गुणवत्ता को लेकर एक बेहद चौंकाने वाली और अनोखी तस्वीर सामने आई है। सैपऊ के नगला हरलाल गांव में पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कुछ समय पहले ही ‘मिसिंग लिंक रोड’ योजना के तहत एक आरसीसी (RCC) सड़क का निर्माण कराया गया था, लेकिन गारंटी अवधि पूरी होने से पहले ही यह सड़क जगह-जगह से उखड़कर पूरी तरह जर्जर हो गई। ग्रामीणों द्वारा लगातार की गई शिकायतों के बाद सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) ने संबंधित ठेकेदार को सड़क की मरम्मत करने के निर्देश दिए। हालांकि, जब ठेकेदार के मजदूरों ने मौके पर पहुंचकर टूटी हुई गिट्टियों और सीमेंट की परतों के ऊपर पेंट करने वाले बड़े ब्रश से पुताई करना शुरू किया, तो वहां मौजूद ग्रामीणों की आंखें फटी की फटी रह गईं। इस अजीबोगरीब मरम्मत कार्य का एक वीडियो स्थानीय नागरिकों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है और चर्चा का विषय बन गया है।

धौलपुर के ग्रामीण इलाकों को मुख्य मार्गों से जोड़ने के लिए सरकार लाखों-करोड़ों रुपये का बजट स्वीकृत करती है। इसी कड़ी में नगला हरलाल गांव के लोगों को सुगम रास्ता देने के लिए मिसिंग लिंक रोड प्रोजेक्ट के तहत कंक्रीट की मजबूत आरसीसी सड़क बनाई गई थी।

ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसकी वजह से पहली ही कुछ बारिशों में सड़क की ऊपरी सतह पूरी तरह उखड़ गई और वहां केवल धूल और नुकीली गिट्टियां बचीं।

जब सड़क पर चलना दूभर हो गया, तो गांव के लोगों ने पीडब्ल्यूडी के उच्च अधिकारियों से इसकी लिखित शिकायत की थी ताकि ठेकेदार से इसे दोबारा सही कराया जा सकेशिकायत पर एक्शन लेते हुए PWD विभाग ने ठेकेदार को अपने खर्चे पर डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड के तहत सड़क को सुधारने के लिए भेजा। लेकिन मौके पर जो रिपेयरिंग का काम शुरू हुआ, उसने तकनीकी पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। मजदूरों ने सड़क की दरारों को भरने या कंक्रीट की नई परत बिछाने के बजाय एक तसले में लिक्विड घोल तैयार किया और साधारण पुताई वाले ब्रश की मदद से जर्जर सड़क को पोतना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने जब यह देखा कि कंक्रीट की उखड़ी हुई गिट्टियों को केवल ब्रश से सीमेंट जैसी किसी चीज से चमकाया जा रहा है, तो वे चौंकते हुए ये सब देखते ही रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + nine =

Back to top button