hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

जनगणना में लगे 55 हजार शिक्षकों को मिल सकती है तबादला आवेदन की सुविधा

पोर्टल पर जनगणना में लगे शिक्षकों के आवेदन ही नहीं हो रहे स्वीकार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। प्रदेश में जनगणना के पहले चरण का काम चल रहा है, जो सितंबर तक चलेगा। फरवरी 2027 से दूसरा चरण प्रारंभ होगा। इस काम के लिए 55 हजार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश दिए हैं कि इन शिक्षकों का तबादला जनगणना का काम पूरा होने तक नहीं होगा। तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन के पोर्टल पर इनके आवेदन भी स्वीकार नहीं हो रहे हैं। आवेदन करते ही संदेश आ जाता है कि आपकी ड्यूटी जनगणना में लगी है, इसलिए आवेदन मान्य नहीं है। शिक्षकों में इस बात को लेकर नाराजगी भी है क्योंकि कई कारणों से शिक्षक तबादला चाहते हैं। जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों ने यह बात मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव तक पहुंचाई तो उन्होंने अधिकारियों को रास्ता निकालने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों का कहना है कि तबादला सीजन प्रारंभ होने से पहले ही लोक शिक्षण संचालनालय ने ऐसे शिक्षकों की पोर्टल पर अलग से सूची बनवाकर दर्ज कराई है, जिनकी ड्यूटी जनगणना में लगी है।

शिक्षकों के असंतोष को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने यह बात अलग-अलग माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। मंत्रियों ने भी इस विषय को उठाया और कहा कि इसमें शिक्षक की तो कोई गलती नहीं है। उसे आवेदन का अधिकार मिलना चाहिए और यदि कारण वाजिब है तो तबादले पर विचार भी होना चाहिए। मुख्यमंत्री भी इससे सहमत नजर आए और उन्होंने अधिकारियों को रास्ता निकालने के निर्देश भी दिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 17 =

Back to top button