भोपालमध्यप्रदेश
इटारसी में मोबाइल चार्जर निकालते समय हुआ हादसा
करंट लगने के बाद अस्पताल पहुंचने से पहले चली गई जान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इटारसी। केसला थाने के अंतर्गत गोंडीपुरा मोहल्ले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक घर में मोबाइल का चार्जर बिजली बोर्ड से निकाल रहा था, तभी वह करंट की चपेट में आ गया। परिजन उसे तत्काल शासकीय अस्पताल सुखतवा लेकर पहुंचे
लेकिन चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।परिजन और आसपास के लोगों ने तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना पड़ोसी ललित इरपाचे ने केसला थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। केसला पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।





