नुसरत फतेह अली खान के दर्द भरे गीत को सुनते ही आ जाते हैं आंसू
150 बार बीच में रोकनी पड़ी गाने की रिकॉर्डिं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | दिग्गज गायक उस्ताद नुसरत फतेह अली खान ने कई बेहतरीन गीत म्यूजिक इंडस्ट्री को दिए हैं। शहंशाह ए कव्वाली के नाम से मशहूर नुसरत अपने दर्द भरे गीतों के लिए भी फैंस की पहली पसंद है। एक ऐसा ही गाना उन्होंने 26 साल पहले गाया था जिसको रिकॉर्ड करते वक्त वे 150 बार इमोशनल हुए और उतनी बार वह रिकॉर्डिंग रोकनी पड़ी। इस दर्द भरे गीत की एक लाइन इतनी इमोशनल थी कि उस पर नुसरत फतेह अली खान 150 बार इमोशनल हुए और उतनी ही बार रिकॉर्डिंग को रोकना पड़ा। हालांकि इतनी बार रूकने के बावजूद उन्होंने उसे अपनी रुहानी आवाज में ही गाया।
यह किस्सा है 2000 में रिलीज हुई हिट फिल्म धड़कन का जिसके बोल हैं- दूल्हे का सेहरा। इस गाने को शिल्पा शेट्टी की विदाई के वक्त फिल्माया था और इसी वजह से यह गाना दुल्हन की विदाई के वक्त के लिए हर जगह बजाया जाने लगा। यहां आज 26 साल बाद भी यह टाइमलेस बना हुआ है।





