
राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। रिलीज से पहले ही अभिनेता रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म रामायण के ट्रेलर का रिव्यू सामने आ गया है।पौराणिक कहानी वाली फिल्म रामायण पार्ट-1 का सभी सिनेप्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 4000 करोड़ के बिग बजट को लेकर पहले से ही रणबीर कपूर स्टारर रामायण का नाम चर्चा विषय बना हुआ है। दूसरी तरफ रामायण के ट्रेलर को लेकर बीते दिनों से लगातार अपडेट्स सामने आ रहे हैं। अब एक मशहूर फिल्म समीक्षक द्वारा रामायण के ट्रेलर के रिलीज से पहले रिव्यू किया गया है। आइए जानते हैं कि निर्देशक नितेश तिवारी की इस मूवी के ट्रेलर में क्या कुछ खास देखने को मिला है।
ये खबर पहले ही सामने आ चुकी है कि 24 जुलाई 2026 को फिल्म रामायण के पहले पार्ट का ट्रेलर मेकर्स की तरफ से रिलीज किया जाएगा। अमेरिका के कैलिफोर्निया में मौजूद सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में एक ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आपको इस माइथोलॉजिकल फिल्म के पहले ट्रेलर की झलक देखने को मिलेगी। रामायण का ट्रेलर देखा और इसे सिर्फ एक ही शब्द में बयां किया जा सकता है और वह है शानदार। प्रथम संकल्प नाम का 4 मिनट का यह ट्रेलर आपको पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर देता है। इसका प्रेजेंटेशन, स्केल, विजुअल्स, VFX और बैकग्राउंड स्कोर वाकई लाजवाब हैं। ये फिल्म हर तरह से एक ग्लोबल सिनेमाई अनुभव जैसी लगती है।





