रिश्तों में क्यों जरूरी है यह नियम आइये जानते हैं…
गुस्से में कही बात रिश्तों में कड़वाहट घोल देती है, इससे बचने के लिए अपनाएं 90 सेकंड रूल

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | आपने एक कहावत सुनी होगी कि रिश्ता एक बार टूट जाए, तो भले ही वो दोबारा जुड़ जाए, लेकिन उसमें गांठ रह जाती है। यानी एक बार रिश्ते में कोई बात बिगड़ जाए, तो लाख कोशिशों के बाद भी उसे पहले जैसा ठीक नहीं किया जा सकता, ऐसे ही कई बार गुस्से में कही गई कुछ बातें हमारे रिश्ते की डोर को तोड़ देती हैं। ऐसे में इस कड़वाहट से बचने के लिए 90 सेकंड रूल जरूर फॉलो करना चाहिए। आइए जानें क्या है ये नियम और ये कैसे काम करता है।
जब भी हमें कोई बात बुरी लगती है या गुस्सा आता है, तो हमारे दिमाग में एक केमिकल रिएक्शन होता है और हमारे इमोशन्स काफी इंटेंस हो जाते हैं। हालांकि, ऐसा सिर्फ 90 सेकंड तक होता है और इन्हीं सेकंडों में अक्सर हम कोई कड़वी बात बोल जाते हैं। अगर इन डेढ़ मिनट के दौरान आप खुद को शांत कर लें या कोई रिएक्शन देने से बचें, तो गुस्सा अपने आप धीरे-धीरे कम होने लगता है। हालांकि, अगर 90 सेकंड बाद भी गुस्सा शांत नहीं हो रहा, यानी आप मन ही मन उस बात को दोहरा रहे हैं। जब भी किसी बात पर गुस्सा आए, तो खुद को समझाएं कि यह बस कुछ समय की बात है। गहरी सांस लें और धीरे-धीरे मुंह से सांस छोड़ें। इससे आपका दिमाग शांत होगा और स्ट्रेस भी कम होगा। आप चाहें, तो इस डेढ़ मिनट में पानी पी सकते हैं, कोई गाना गुनगुना सकते हैं। बस किसी भी तरह अपना शांत करें और फिर जवाब दें। इससे बात बढ़ेगी नहीं और आप सही शब्दों के जरिए अपनी बात कह पाएंगे।





