hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

करिश्मा तन्ना अपनी प्रेग्नेंसी को कैसे कर रही हैं एंजॉय, आइए जानते हैं

प्रेग्नेंसी के दौरान भी नहीं छोड़ी फिटनेस रूटीन

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | आज के समय में लोगों की सोच मां बनने को लेकर काफी बदल रही है। पहले जहां महिलाओं पर 20 या 30 की उम्र तक बच्चे की प्लानिंग करने का दबाव रहता था, वहीं अब महिलाएं अपने करियर और पर्सनल लाइफ को ध्यान में रखकर मां बनने का फैसला खुद ले रही हैं। ऐसे ही एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना 42 साल की उम्र में मां बनने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि प्रेग्नेंसी जर्नी को एक्ट्रेस कैसे एंजॉय कर रही हैं। सोशल मीडिया पर करिश्मातन्ना आए दिन फोटो और वीडियो शेयर कर अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी को एंजॉय करती दिख रही हैं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि वह इस बात को लेकर ज्यादा नहीं सोचतीं कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल जाएगी या इसका उनके काम पर क्या असर पड़ेगा।

करिश्मा ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी के बारे में बात करते हुए बताया कि उन्होंने कभी भी बच्चे को लेकर जल्दी महसूस नहीं की। उन्हें कभी ऐसा नहीं लगा कि उम्र निकल रही है या मां बनने के लिए कोई तय समय होता है। दरअसल, शुरुआत में एक्ट्रेस खुद भी तय नहीं कर पाई थीं कि उन्हें बच्चा चाहिए या नहीं, क्योंकि उनकी जिंदगी में पहले से काफी सारी जिम्मेदारियां थीं। वह अपने काम पर ध्यान देना चाहती थीं और नई जिम्मेदारियां लेने के लिए तैयार नहीं थीं।पहले के समय में 20-30 की उम्र में मां बनना सही माना जाता था। वहीं, इस बारे में बात करते हुए करिश्मा तन्ना बताती हैं कि आज के समय में मां बनने का फैसला सिर्फ उम्र देखकर नहीं लेना चाहिए। महिला का मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार होना ज्यादा जरूरी है। अब वह समय नहीं रहा जब हर महिला को 20 या 30 की उम्र में ही बच्चा करना जरूरी माना जाता था। अगर कोई महिला मां बनने के लिए तैयार है और उसे लगता है कि यह सही समय है, तो उसे अपने हिसाब से फैसला लेना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + ten =

Back to top button