hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

कुछ राज्यों में मानसून की रफ्तार धीमी:असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून ने 24 जून तक देश के 22 राज्यों को कवर कर लिया है, लेकिन बीते 5 दिन से इसकी रफ्तार धीमी पड़ी है। यह मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तर प्रदेश के कई क्षेत्रों में आगे नहीं बढ़ पा रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को कवर कर सकता है। 6 राज्यों मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के कई इलाकों में प्री-मानसून बारिश जारी है।

विभाग ने असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के निचले इलाकों और सिक्किम में आज तेज बारिश और कुछ जगहों के लिए बहुत तेज बारिश की चेतावनी जारी की है।

मध्य प्रदेश में रविवार को बड़वानी के सेंधवा में उफनाए पुल पार करते समय एक ट्रैक्टर और उसका ड्राइवर बह गया। ड्राइवर अभी भी लापता है।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार को बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। सुकमा के गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, 4 अन्य घायल हैं।

उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, बिहार और गुजरात के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा राजस्थान के फलोदी में 43.8°C दर्ज किया गया।

वहीं यूपी के आगरा में 41.3°C, हरियाणा के भिवानी में 42.3°C, एमपी के दतिया में 42.2 °C, दिल्ली में 41.9°C और गुजरात के अहमदाबाद में 40°C रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + 16 =

Back to top button