hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
उदयपुरकोटाजयपुरजोधपुरराजस्थान

एक महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर की आत्महत्या 

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान/करौली। जिले में टोडाभीम कस्बे में मंगलवार को एक महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भानकपुरा हल्के में कार्यरत महिला पटवारी उगन्ती प्रजापत है। उगन्ती प्रजापत तीन-चार दिन के अवकाश से लौटकर मंगलवार को ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटकर आई थीं और ड्यूटी पूरी कर जोशी पाड़ा क्षेत्र अपने किराए के मकान पहुंची। जहां उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की जनाकारी मिलते ही आस-पास में सनसनी फैल गई, तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने गेट तोड़कर शव को फंदे से उतारा और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + two =

Back to top button