hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
राजस्थान

नेशनल हाईवे-27 पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत

बेटे के सामने हुई पिता की मौत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि राजस्थान |  जिले के नेशनल हाईवे-27 पर हुए हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र के पोलाई कला के पास एक ट्रक का टायर अचानक निकल गया जिससे पीछे आ रही कार हादसे का शिकार हो गई। टायर निकलने के बाद कार का संतुलन बिगड़ गया और वह रेलिंग से टकरा गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग घायल हो गए। पुलिस द्वारा दी गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार गुजरात के मेहसाणा से उत्तरप्रदेश के जालौन की ओर जा रही थी, जिसमें पिता-पुत्र और दो महिलाओं समेत एक ही परिवार के चार लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि देर रात पोलाईकला के पास हुए हादसे में कार के आगे चल रहे ट्रक का एक टायर अचानक निकलकर सड़क पर आ गया। जिससे पीछे चल रही कार उस टायर से टकरा गई और चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका। टायर से टकराने के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई और फिर सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार में आगे बैठे 45 साल के पप्पू पुत्र हरचरण कुशवाह निवासी जालौन (उत्तर-प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कार चला रहे उनके बेटे मनीष कुशवाह को हल्की चोटें आईं और कार में सवार दोनों महिलाओं को भी मामूली चोटें लगी हैं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ही तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। आसपास की फैक्ट्री के कर्मचारियों को भी बुलाया। जिसके बाद कर्मचारी और ग्रामीणों की मदद से कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस और सिमलिया थाना पुलिस को सूचना दे दी। एंबुलेंस की सहायता से घायलों को इलाज के लिए कोटा भेजा। एंबुलेंस के नर्सिंग स्टाफ ने बताया कि हादसा बहुत गंभीर था और घटनास्थल का दृश्य भी काफी दर्दनाक था। घटनास्थल पर मृतक युवक का आधा सिर धड़ से अलग होकर सड़क पर पड़ा था। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही दुर्घटना के कारणों की जांच भी शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 4 =

Back to top button