1 जुलाई से मेरठ में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183 रुपये की कटौती
एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,115.50 रुपये से घटकर 2,935 रुपये हो गई

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि उत्तरप्रदेश | नए महीने की शुरुआत के साथ होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिली है। एक जुलाई से 19 किलोग्राम वाले कामर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183 रुपये की कटौती की गई है। नई दरों के अनुसार एक जून तक 19 किग्रा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 3,115.50 रुपये थी, जो अब घटकर 2,935 रुपये हो गई है। इस कटौती से छोटे-बड़े कारोबारियों की गैस लागत में कुछ कमी आएगी। हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किग्रा एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में इस बार कोई बदलाव नहीं किया गया है। ऐसे में राहत केवल कमर्शियल उपभोक्ताओं तक ही सीमित रहेगी। मेरठ एलपीजी डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष नमो जैन ने बताया कि घटी हुई कीमत लागू हो गई है।
इंदौर में आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस की बैठक में मेरठ से ट्रांसपोर्ट व्यापारी भाग लेने पहंचे। अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने बताया कि बैठक सरकार की अव्यवहारिक नीतियों को लेकर गहरी नाराजगी जताई। एक नवंबर 2026 से दिल्ली में पुराने डीजल वाहनों के प्रवेश पर प्रस्तावित प्रतिबंध से लाखों छोटे ट्रांसपोर्टर बर्बाद हो जाएंगे। जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो देशव्यापी चक्का जाम किया जाएगा। अमरजीत ने प्राइवेट फिटनेस सेंटर को बढ़ावा देने पर आपत्ति जताई। एक ट्रक का 10 साल का खर्चा लगभग एक करोड़ रुपया आता है। इतना महंगा ट्रक छोटे काम को कर नहीं सकता। नतीजा यह होगा कि सरकार की समस्त शुगर फैक्ट्री बंद हो जाएंगी और समस्त रेलवे साइडिंग पर रैक खड़े हो जाएंगे।





