hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
उत्तर प्रदेश

कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म

पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि उत्तर प्रदेश | बेहट क्षेत्र में पौत्री के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किए जाने से आहत व्यक्ति ने सदमे में दम तोड़ दिया। परिवार ने लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का भी आरोप लगाया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर चार नामजद समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुकदमे के अनुसार पीड़िता की मां ने कहा कि उसकी बेटी इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। इसी दौरान वर्ष 2017 में एक युवक उसकी बेटी से अभद्र व्यवहार करता था। जिसका वह बेटी विरोध करती थी। आरोप है कि बाद में उसने पुरानी रंजिश के चलते उसकी बेटी के अश्लील फोटो और वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। उसे मिलने के लिए ब्लैकमेल करते हुए मजबूर किया गया।

आरोप है कि एक स्थान पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा उसकी आपत्तिजनक वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। यह भी आरोप है कि आरोपित युवक, युवती और उसके परिवार को जान से मारने तथा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की लगातार धमकी देते रहे।ऐसे हालात में परिवार मानसिक तनाव में आ गया। पीड़िता की मां का कहना है कि उन्होंने अपनी बेटी शादी के लिए रिश्ता भी तय कर दिया था, लेकिन आरोप है कि आरोपित ने अश्लील वीडियो उसके मंगेतर तक को भेज दिए। जिससे परिवार और सदमे में आ गया। इसी सदमे के चलते पीड़िता के बाबा की भी मौत हो गई। मुकदमे में नामजद किए गए आरोपितों में अजय नौटियल निवासी कस्बा बेहट, आशीष चौहान निवासी गांव अलीपुरा नौगांवा थाना मिर्जापुर, विनोद कुमार पेगवाल व कैंट कुमार के साथ ही एक अज्ञात को भी शामिल किया गया है।

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − fourteen =

Back to top button