hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
जयपुरराजस्थान

बाईपास पर एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़े लोगों को मारी टक्कर  

दर्दनाक हादसे में 3 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | राजधानी जयपुर के श्याम नगर थाना इलाके में स्थित व्यस्त 200 फीट बाईपास पर मंगलवार, 7 July की सुबह एक बेहद दर्दनाक और भीषण सड़क हादसा होने की बड़ी खबर सामने आ रही है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा अजमेर रोड के होटल हाईवे किंग के नजदीक हुआ। यहां एक बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे खड़े एक ही परिवार के पांच सदस्यों को रौंद डाला। इस दर्दनाक हादसे में परिवार के में 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रॉला चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतकों के शवों को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक बच्चों की पहचान रमेश, रतन और दीपक के तौर पर हुई है। जबकि इलाज के दौरान बच्चों के पिता चंद्र प्रकाश की भी मौत हो गई। मृतक चंद्र प्रकाश की पत्नी और तीनों बच्चों की मां कैलाशी गंभीर घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

सामने आया है कि एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रॉले ने सड़क किनारे बनी लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए वहां खड़े 5 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। इस खौफनाक टक्कर की वजह से मौके पर चीख-पुकार मच गई। 3 बच्चों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। स्थानीय चश्मदीदों द्वारा तुरंत सूचना दिए जाने के बाद श्याम नगर थाना पुलिस और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंच चुकी हैं और राहत कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों से मिली शुरुआती रिपोर्ट के मुताबिक, यह हादसा सुबह के समय हुआ जब 200 फीट बाईपास रोड पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा था। तभी एक अनियंत्रित ट्रॉला अचानक लहराते हुए सड़क किनारे की फुटपाथ और लोहे की सुरक्षा रेलिंग को कटर करते हुए अंदर घुस गया। दुर्भाग्य से उस वक्त वहां कुछ लोग सड़क किनारे खड़े हुए थे, जिन्हें संभलने का मौका तक नहीं मिला। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

पुलिस के अनुसार परिवार मूल रूप से जेतपुरा का रहने वाला है और वर्तमान में गांधी पथ क्षेत्र में रह रहा था। परिवार मजदूरी के साथ चौराहों पर खिलौने, गुब्बारे, झाडू और अन्य छोटे.मोटे सामान बेचकर अपना जीवनयापन करता था। मंगलवार सुबह भी परिवार रोजी.रोटी की तलाश में अजमेर रोड पर पैदल जा रहा था, तभी दिल्ली की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रोले ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी के अनुसार कैलाशी के कुल पांच बच्चे हैं, जिनमें से तीन की इस हादसे में मौत हो गई, जबकि दो बच्चे घर पर होने के कारण सुरक्षित बच गए। श्याम नगर थाने के एसआई रामेश ने बताया कि ट्रोले को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चालक की पहचान कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस हृदयविदारक हादसे ने एक गरीब परिवार की खुशियां पलभर में उजाड़ दीं और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven + 16 =

Back to top button