hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

छत्तीसगढ़बिलासपुर

पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग के दौरान नक्सलियों का भारी विस्फोटक डम्प बरामद किया

15 किलो का कुकर बम, रॉकेट लॉन्चर और भारी मात्रा में कारतूस शामिल हैं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि छत्तीसगढ़ / नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल मुक्त नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों को सफलता हाथ लगी है। नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी की 53वीं वाहिनी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया एक बड़ा डम्प बरामद किया है। इस बरामदगी में 15 किलोग्राम वजनी प्रेशर कुकर आईईडी और भारी मात्रा में देशी हथियार शामिल हैं, जिससे नक्सलियों के किसी बड़े हमले की साजिश को समय रहते विफल कर दिया गया है। नक्सल विरोधी अभियान के तहत, 07 जुलाई 2026 को अड़िंगपार कैंप से ग्राम एडसमेटा के जंगल क्षेत्र में संयुक्त सर्चिंग ऑपरेशन चलाया गया। सहायक कमांडेंट आजाद सिंह के नेतृत्व में आईटीबीपी के 34 जवानों, पुलिस प्रतिनिधि और बम निरोधक दस्ते की टीम ने इस अभियान को अंजाम दिया। सर्चिंग के दौरान जंगल में छिपाए गए विस्फोटकों का पता चला।

बरामद सामग्री में 15 किलो का कुकर बम, देशी रॉकेट लॉन्चर, 16 मोर्टार राउंड, 5 रॉकेट लॉन्चर राउंड, 10 बैरल ग्रेनेड लॉन्चर राउंड और कारतूस शामिल हैं। मौके पर मिले प्रेशर कुकर आईईडी को बम निरोधक दस्ते ने सावधानीपूर्वक नियंत्रित विस्फोट के जरिए सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा बलों ने ओरछा थाना क्षेत्र में सघन सर्चिंग के दौरान 5 किलो का टिफिन बम और नक्सली साहित्य बरामद किया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine + one =

Check Also
Close