hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

एक 3 साल के बच्चे के अपहरण की घटना, परिचित ही निकला किडनैपर

देर रात पहुंचे पुलिस कप्तान

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि डबरा। डबरा में एक 3 साल के बच्चे के अपहरण की घटना सामने आई है। बुधवार दोपहर 12 बजे के आसपास लापता हुए बच्चे की खोज के लिए पुलिस की पांच टीमें सक्रिय हैं। देर रात पुलिस अधीक्षक धर्मवीर यादव ने डबरा पहुंचकर मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीमों को आवश्यक निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, डबरा की कर्रा स्थित आदिवासी दफाई में रहने वाली लक्ष्मी पति नंदराम आदिवासी (30 वर्ष) अपने छोटे बच्चे के साथ घर के अंदर सो रही थी। उनका मंझला बेटा टिंकू (3 वर्ष) आंगन में खेल रहा था। जब लक्ष्मी दो बजे के करीब उठीं, तो उन्होंने देखा कि बच्चा कहीं नहीं है। पड़ोस में रहने वाले एक बालक ने बताया कि होतम उर्फ करिया प्रजापति ने बच्चे को मोटरसाइकिल पर बिठाकर ले गया है। परिवार ने होतम से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन जब बात नहीं बनी, तो वे सिटी थाने पहुंचे और पुलिस को मामले से अवगत कराया।

सिटी थाना प्रभारी संजय शर्मा ने तुरंत दफाई पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी जुटाई और होतम प्रजापति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया। हालांकि, कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, एडिशनल एसपी, एसडीओपी और अन्य टीमों को बच्चे की खोज में लगाया गया, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस को चिंता है कि होतम, जो शराब पीने का आदी है, बच्चे के साथ कोई अनहोनी कर सकता है। इसी कारण पुलिस टीम होतम के संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। उसके रिश्तेदारों से भी पूछताछ की जा रही है, लेकिन बच्चे के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + 9 =

Back to top button