hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

छत्तीसगढ़बिलासपुर

चोरी के आरोप से सहमी नाबालिग ने लगाई फांसी

कक्षा 12वीं में पढ़ती थी छात्रा, सुसाइड नोट छोड़ा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, छत्तीसगढ़ /बैकुंठपुर। कोरिया जिले के बैकुंठपुर में गुरुवार को पुलिस आरक्षक की बेटी (17 वर्ष) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह कक्षा 12वीं की छात्रा थी। आइसी मार्ट के संचालक ने उस पर कास्मेटिक की चोरी का आरोप लगाकर स्कूटी जब्त कर ली थी। नाबालिग छात्रा ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना। मेरी वजह से आप लोगों को बदनामी झेलनी पड़ रही है। कोतवाली पुलिस ने आइसी मार्ट के संचालक दीपक वैध, विनोद वैध और जगत वैध के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इधर आक्रोशित स्वजन और सैकड़ों महिलाओं ने आरोपितों की तुरंत गिरफ्तारी को लेकर सिटी कोतवाली का घेराव किया। जानकारी के अनुसार, सात जुलाई को आरक्षक की दो नाबालिग बेटियां आइसी मार्ट सामान लेने गई थीं। वहां दुकानदार ने उन पर ₹1,500 के कास्मेटिक सामान की चोरी का आरोप लगाया।

उसने छात्राओं से जबरन चोरी की बात लिखवाई। अगले दिन जब पिता स्कूटी लेने पहुंचे, तो आरोपित ने स्कूटी लौटाने के एवज में ₹50,000 की मांग की। घटना से सहमी नाबालिग ने पुलिस लाइन स्थित क्वार्टर में दुपट्टे से फांसी लगा ली। थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि फिलहाल दुकान को सील कर दिया गया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =

Check Also
Close