hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मनोरंजन

शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत

अब 'मन्नत' में दो मंजिलें और बनाई जा सकती हैं

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । सुप्रीम कोर्ट ने शाहरुख खान के मन्नत के रिनोवेशन के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इसके हिसाब से अब ‘मन्नत’ में दो मंजिलें और बनाई जा सकती हैं।बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उनके मुंबई स्थित मशहूर बंगले ‘मन्नत’ के रिनोवेशन के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

 

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद अब शाहरुख खान और गौरी खान अपने घर ‘मन्नत’ में बदलाव के साथ दो नई मंजिलें बनाने का काम शुरू कर सकते हैं। मुंबई के बांद्रा में स्थित ‘मन्नत’ सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बेहद खास जगह है। हर साल शाहरुख के जन्मदिन पर हजारों की भीड़ इस बंगले के बाहर जुटती है। शाहरुख अपनी बालकनी पर आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 10 =

Check Also
Close